Wednesday, August 26, 2026
उत्तराखंड

अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांगे कई केंद्रीय विद्यालय,पढ़िए पूरी खबर किन क्षेत्रों के लिए की पहल


देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने मुलाकात कर कर उन्हें शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएँ दी है। मुलाकात के मौके पर अनिल बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी मांग को पुनः दोहराते हुए आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। साथ ही रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र एवं देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना का अनुरोध किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मकता के साथ आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया।इन क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और पहाड़ के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *