उत्तराखंड से बड़ी खबर,कुछ आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव
BREAKING NEWS: उत्तराखंड में IAS, PCS और सचिवालय सेवा के अफसरों के तबादले हुए है।
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए कई प्रशासनिक अधिकारियों की ज़िम्मेदारियों में फेरबदल किया है।
- विजय कुमार जोगदंडे (IAS-2012): अपर सचिव, गृह विभाग की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी दी गई।
- डॉ. आनन्द श्रीवास्तव (IAS-2013): अपर सचिव राजस्व विभाग के पद से मुक्त करते हुए अपर सचिव – नागरिक उड्डयन और महानिदेशक – कृषि एवं उद्यान की नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
- विनोद गिरी गोस्वामी (IAS-2017): अपर सचिव – आवास विभाग के पदभार से मुक्त किए गए।
- सुन्दर लाल सेमवाल (PCS): अपर सचिव – समाज कल्याण विभाग के प्रभार से मुक्त।
- सुनील सिंह (सचिवालय सेवा): अपर सचिव – गृह विभाग से हटाकर अपर सचिव – आवास विभाग का प्रभार दिया गया।
- महिमा रौंकली (सचिवालय सेवा): बाध्यप्रतीक्षा से हटाकर अपर सचिव – राजस्व एवं सैनिक कल्याण विभाग का कार्यभार सौंपा गया।
