Saturday, October 3, 2026
Latest:
उत्तराखंड

शहीद आंदोलनकारियों की पैतृक गांव या निवास क्षेत्र में स्थापित होंगी प्रतिमाएं,रामपुर तिराहा राज्य अतिथि गृह का होगा उच्चीकरण -CM – Apnu Uttarakhand


शहीद प्रतिमाओं की स्थापना का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा कांड में शहीद राज्य आंदोलनकारियों की प्रतिमाओं की स्थापना के कार्य का शिलान्यास भी किया। उन्होंने बताया कि रामपुर तिराहा में शहीदों की मूर्ति स्थापना के लिए 27 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने शहीद स्मारक के लिए भूमि दान करने वाले स्व. पंडित महावीर शर्मा के योगदान को भी नमन किया। उनकी प्रतिमा स्मारक परिसर में स्थापित की गई है।

आंदोलनकारियों के हित में कई कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के सम्मान एवं हितों के लिए लगातार काम कर रही है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को राजकीय सेवाओं में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। आश्रित प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल करते हुए इन्हें तहसील स्तर से जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद का गठन किया गया है। राज्य पर्वों तथा जनपद और प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में आंदोलनकारियों को आमंत्रित कर सम्मानित करने के साथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क आवागमन की सुविधा भी दी जा रही है। शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर सड़कों और विद्यालयों का नाम रखे जाने के संबंध में भी आदेश जारी किए जा चुके हैं। रामपुर तिराहा, खटीमा, देहरादून और मसूरी स्थित शहीद स्थलों के पुनर्निर्माण एवं विस्तारीकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

मातृशक्ति की भूमिका को किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में मातृशक्ति की भूमिका अतुलनीय रही। माताओं और बहनों ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए पृथक राज्य आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड के दौरान आंदोलनकारियों की सहायता और उन्हें शरण देने वाले स्थानीय लोगों के योगदान की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा। उनके सपनों के अनुरूप समृद्ध, सशक्त और अग्रणी उत्तराखंड का निर्माण करना ही अमर बलिदानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर डॉ. सुधीर सैनी, उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल, सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *