उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द होने जा रहा है मंत्रिमंडल विस्तार,सीएम धामी का बयान आया सामने


 

देहरादून। गैरसैंण विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधी दिल्ली रवाना हुए थे, दिल्ली से वापस उत्तराखंड आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत दिए गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया कर्मियों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बात चल रही है,बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है और सभी के राय से पार्टी में निर्णय लिए जाते हैं,हाईकमान जैसे ही निर्देश देगा उसके अनुसार फैसला हो जाएगा।

मुख्यमंत्री के बयान के माईने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कई बार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अब तक सवाल किए जा चुके हैं,लेकिन पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुलकर यह कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा चल रही है,इससे पहले जब भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किए जाते रहे हैं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सवाल टालने का ही काम करते रहें, लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह स्वीकार किया है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बात चल रही है, जिससे साफ होता है कि उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार देखने को मिलेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो कई की खुलेगी लॉटरी

धामी कैबिनेट में वर्तमान में चार कैबिनेट के पद खाली हैं ऐसे में यदि मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो चार विधायकों की लॉटरी तो तय है,लेकिन चर्चा यह भी है कि कुछ कैबिनेट मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है,ऐसे में यदि कुछ मंत्रियों की छुट्टी होती है तो फिर कुछ और ज्यादा विधायकों की मुराद भी मंत्री बनने की पूरी हो जाएगी। चर्चा इस बात की भी है कि कई मंत्रियों की विभागों में भी फेर बदलाव होगा क्योंकि ज्यादा मंत्री बनाए जाने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास जो अभी विभाग हैं वह भी मंत्रियों में बाटेंगे तो कुछ भारी भरकम मंत्रियों की विभागों में भी कमी देखने को मिलेगी।

2027 से पहले सरकार अलर्ट मोड़ में

उत्तराखंड में 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार कर भाजपा सरकार तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर उतरने का काम करने की भी सोच रही है, 2027 के चुनावी समीकरण को देखते हुए ही मंत्रिमंडल विस्तार होगा ऐसे में देखना यही होगा कि आखिरकार किन विधायकों के सर पर मंत्री पद का ताज सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *