Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

भाजपा में शामिल होने बाद भी राजेन्द्र भंडारी के पोलिंग बूथ पर हार गई भाजपा,अनिल बलूनी से ज्यादा गणेश गोदियाल को मिले भण्डारी के पोलिंग बूथ पर वोट


देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने भले ही पांचो लोकसभा सीटों पर जीत का परचम फैला लिया हो लेकिन फिर भी पार्टी अपने नेताओं के पोलिंग बूथ को लेकर समीक्षा करने जा रही है जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ऐलान कर दिया है कि पार्टी सभी नेताओं विधायकों के पोलिंग बूथों पर पार्टी को कितने मत हासिल हुए हैं इसकी समीक्षा की जाएगी। लेकिन सवाल यह बनता है कि आखिरकार पार्टी को पांचो सिम मिलने के बाद भी इस तरीके की समीक्षा क्यों करनी पड़ रही है, लेकिन पार्टी नेताओं की माने तो कई पदाधिकारी और नेता ऐसे हैं जो पार्टी में पद तो पा लेते हैं, लेकिन अपने ही पोलिंग बूथ पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भी काम नहीं करते हैं, इसलिए सभी नेताओं के पोलिंग बूथ की समीक्षा करना पार्टी का सही निर्णय है।

कुछ नेताओं के पोलिंग बूथों के आए रिजल्ट

वही पार्टी के कई नेताओं के पोलिंग बूथ के परिणाम भी सामने आने लग गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के पोलिंग बूथ पर भाजपा को करीब 70% से ज्यादा मत हासिल हुए हैं महेंद्र भट्ट की पोलिंग बूथ ब्राह्मण थाला में भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी को 101 वोट हासिल हुए हैं तो कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदयाल को महत्व 24 वोट हासिल हुए हैं जबकि लोकसभा चुनाव में अपनी विधायक की कोदो पर लगाकर भाजपा का दामन थामने वाले राजेंद्र भंडारी के पोलिंग बूथ पर भाजपा को हर का सामना झेलना पड़ा है,राजेन्द्र भण्डारी के पोलिंग बूथ नैल ऐन्था मैं भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी को जहां 100 वोट हासिल हुए हैं तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल को 109 वोट हासिल हुए हैं यानी की साफ है कि भाजपा को जहां चमोली जिले की बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर राजेंद्र भंडारी के पार्टी में शामिल होने से जहां वोट बैंक बढ़ाने की उम्मीदें थी तो वही राजेंद्र भंडारी के ही पोलिंग बूथ पर भाजपा को मिली हार से साफ है कि शायद राजेंद्र भंडारी ने अपने पोलिंग बूथ पर भी पार्टी को मजबूत करने का काम नहीं किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *