Monday, April 21, 2025
उत्तराखंड

बोर्ड टॉपर 18 से 22 सितंबर तक करेंगे भारत भ्रमण,दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम भी होगा शुरू – कंडारी


देहरादून।  देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी की मुहिम को जहां सरकार के द्वारा भी अपनाया गया है, और हर ब्लॉक से पांच बोर्ड टॉपर छात्रों को सरकार भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर ले जाएगी, वहीं भाजपा विधायक विनोद कंडारी के द्वारा 18 सितंबर से लेकर 22 सितंबर तक देवप्रयाग विधानसभा के स्कूलों के दसवीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर को उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा है,जिसकी तैयारी विधायक के द्वारा की जा रही है,विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि करीब 100 बोर्ड टॉपर छात्रों के दल इस बार भारत दर्शन पर जा रहा है,जिसमे उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा,साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी छात्रों की मुलाकात होगी।

दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम भी होगा शुरू

देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी हर साल जहां अपनी विधानसभा के बोर्ड टॉपर को भारत दर्शन कार्यक्रम पर ले जाते हैं तो वहीं अब जो भी महिला समूह उनकी विधानसभा में आते हैं उनकी ग्रुप लीडर को भी दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत भ्रमण पर ले जाएंगे, विधायक कंडारी का कहना है कि जो भी महिला स्वयं सहायता समूह रोजगार की दिशा में उनकी विधानसभा में काम कर रहे हैं उनको कैसे और बेहतर मार्केट मिल सके और कैसे वह और बेहतर तरीके से आत्मनिर्भर बन सकती है इसी के चलते वह दीदी भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत महिला समूह की ग्रुप लीडर को देश के अलग-अलग स्थान में औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कराएंगे ताकि महिला स्वयं सहायता समूह भी बेहतर आए कैसे प्राप्त की जा सकती है इसको सीखने का काम कर सकती है इसी के चलते अगले साल से इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वयं सहायता समूह की ग्रुप लीडर को भारत भ्रमण पर ले जाया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *