Tuesday, September 8, 2026
Latest:
उत्तराखंड

स्कूलों में छुट्टी का फेक आदेश हुआ वायरल,डीएम ने दिए शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश


देहरादून।  28 जुलाई 2024, विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर 29 जुलाई 2024 को देहरादून जिले में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक स्कूलों की 1 दिन की छुट्टी घोषित की जाने संबंधी आदेश प्रसारित किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार का कोई आदेश दिनांक 29 जुलाई 2024 के लिए जारी नहीं किया गया है। विगत दिवस में जारी किए आदेश में छेड़छाड़ कर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही है।

 

जिलाधिकारी सोनिका ने इस प्रकार के शरारती तत्वों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *