उत्तराखंड

दिवाकर भट्ट के नाम से होगा सड़क मार्ग,देवप्रयाग विधायक के प्रस्ताव पर लगी मुहर


देहरादून। पूर्व कैबिनेट मंत्री,देवप्रयाग के पूर्व विधायक और राज्यआंदोलनकारी दिवाकर भट्ट जिन्हें फील्ड मार्शल के नाम से भी जाना जाता है। दिवाकर भट्ट के नाम से उनके गांव की सड़क का नाम रखा गया है। देवप्रयाग से भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने विधानसभा सत्र के दौरान दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि देते हुए उनके नाम से उनके गांव की सड़क का नाम रखने का प्रस्ताव रखा था,जिस पर ग्राम्य विकास मंत्री भरत चौधरी ने अपनी संस्तुति प्रदान कर दी है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि दिवाकर भट्ट के गांव बढियार – सुपार – घणजी मोटर मार्ग का नाम दिवाकर भट्ट के नाम पर किए जाने की अनुमति मिल गयी है। अब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क मार्ग  का नाम दिवाकर भट्ट के नाम से जाना जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *