उत्तराखंड

राहुल गांधी के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम पर संशय,BJP अध्यक्ष ने बताई जगह,कहा हो सकता है राहुल का कार्यक्रम


देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, जबकि वास्तविक स्थिति पूरी तरह अलग है।

उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस की ओर से जो प्रारंभिक आवेदन किया गया था, उसमें कहीं भी राहुल गांधी के कार्यक्रम का उल्लेख नहीं था। कांग्रेस के राहुल गांधी जी के नाम का कहीं उल्लेख नहीं किया यानी एक तरह से तथ्य छिपाया।
इसी बीच परेड ग्राउंड पर पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व की अवधि भारत सरकार द्वारा दो दिन के लिए बढ़ा दी गई, क्योंकि राष्ट्रीय शोक के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाए थे।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि वर्तमान में लोक संवर्धन पर्व में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस को बन्नू स्कूल मैदान सहित अन्य उपयुक्त वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह आरोप पूरी तरह निराधार है कि उसके कार्यक्रम को रोका जा रहा है। लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है और भाजपा भी इसका सम्मान करती है। लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाओं, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों तथा कानून-व्यवस्था का पालन करना सभी दलों की समान जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर अनावश्यक विवाद खड़ा करने और जनता को भ्रमित करने के बजाय प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। जहां भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध होगा, वहां नियमानुसार अनुमति प्रदान की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *