उत्तराखंड

रात हो या दिन अपने वार्ड में तेजी से विकास कामों को आगे बढ़ा रहे है रमेश चंद्र गौड़,किन कामों को पहना चुके है अमलीजामा पढ़िए पूरी खबर


देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सीजन से पहले देहरादून के कई पार्षद अपने वार्डों में सीवर लाइन से जुड़े कामों को तेजी से करने के लिए दिन-रात एक किए हुए इन्हीं में से एक विद्या विहार वार्ड नम्बर 73 के पार्षद रमेश चन्द्र गौड़ भी है, जो दिन हो या रात हो अपने वार्ड में हो रहे कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग भी करते हैं तो वहीं बेहतर गुणवत्ता से कम हो इसको लेकर रात के 12:00 बजे भी अपने वार्ड में चल रहे कामों की निगरानी करते हैं,अपने मधुर व्यवहार के साथ अपने खास अंदाज में काम कराने की शैली रमेश चन्द्र गौड़ को अलग बनाती है,रमेश चंद्र गौड़ का कहना है उनके क्षेत्र में उनके पार्षद बनने को बाद जो सबसे बड़ी समस्या थी वह सीवर लाइन के धीमें कामों को लेकर थी जिससे जनता परेशान थी,लेकिन उन्होंने प्राथमिकता से जनता को हो रही समस्याओं की ठानी और अब उनके वार्ड में ज्यादातर शिविर लाइनों का काम पूरा होआ गया है, वह मौके पर रहकर कामों का निरीक्षण भी करते हैं और कामों की बेहतर गुणवत्ता इसको लेकर मॉनिटरिंग भी करते हैं, उनके  वार्ड में में जो काम संपन्न एवं गतिमान है वो इस प्रकार है।
🔹 एकता एन्क्लेव – सीसी सड़क एवं सीवरेज निर्माण कार्य
🔹 दुर्गा एन्क्लेव – सीवरेज एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 बद्रीश विहार लेन-2 – सीवरेज एवं सड़क निर्माण कार्य
🔹 पाल मोहल्ला एवं हरिधाम – सीवरेज एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 वसुंधरा एन्क्लेव – सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 बहुगुणा कॉलोनी – बहुप्रतीक्षित सीवर लाइन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य गतिमान
🔹 पथरी बाग – आंशिक सीवर लाइन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 सिंगल मंडी एवं कुसुम विहार – सीवर एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 ओम सिटी – सड़क निर्माण कार्य
🔹 विद्या विहार फेस-2, लेन-7 – सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 विद्या विहार फेस-2 (जखमोला जी के घर के पास) – सीसी सड़क निर्माण कार्य
🔹 विद्या विहार फेस-1 – हाईमास्ट सोलर लाइट स्थापना
🔹 नारायण विहार की आंतरिक गलियों में – सीवर एवं सड़क निर्माण कार्य गतिमान
🔹 नारायण विहार – 2 रेन वाटर हार्वेस्टिंग परियोजनाओं का कार्य गतिमान
🔹 आदर्श विहार – 1 रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण

उनके वार्ड में  स्वीकृत विकास कार्य
🔸 गोविंद धाम – सड़क निर्माण कार्य
🔸 एकता एन्क्लेव – जोशी जी के घर के पीछे पुस्ता निर्माण कार्य
🔸 विद्या विहार फेस-2, लेन संख्या 7A – सड़क निर्माण कार्य
🔸 पथरी बाग – शेष सड़क निर्माण कार्य
🔸 ओम सिटी – सड़क निर्माण कार्य
🔸 वेद सिटी – सड़क निर्माण कार्य
रमेश चन्द्र गौड़ का कहना है कि क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी है। आपने वार्ड की जनता  के सहयोग, विश्वास एवं मार्गदर्शन से विकास की यह यात्रा आगे भी इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *