उत्तराखंड

गोवा अग्निकांड में जितेंद्र सिंह रावत का निधन,कल शव गांव पहुंचने की उम्मीद


देहरादून। गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने की वजह से देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलाखाल ब्लॉक के संकूल्ड गांव के जितेंद्र सिंह रावत का भी निधन हुआ है,देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जितेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को गोवा से लाकर गांव लाने की मांग की है,जिसके बाद सरकार के स्तर से पार्थिव शरीर को गांव लाने की प्रक्रिया जारी है, बताया जा रहा है कि आज देर रात तक पार्थिव शरीर को विमान के माध्यम से जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा दिया जाएगा इसके बाद पार्थिव शरीर को गांव ले जाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *