उत्तराखंड

सहस्रधारा में बादल फटने से भारी तबाही, कई होटल और दुकानें क्षतिग्रस्त; एक की मौत, कई घायल – Apnu Uttarakhand


देहरादून (उत्तराखंड) — देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा में सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और चश्मदीदों के मुताबिक, मुख्य बाजार में अचानक भारी मात्रा में मलबा आ गया, जिससे दो से तीन बड़े होटल और 7 से 8 दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

कार्डीगाड़ ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने जानकारी दी कि घटना के समय लगभग 100 लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। हालांकि एक-दो लोगों के लापता होने की आशंका है, जिसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन तलाश अभियान जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा

घटना की सूचना मिलते ही रात 2 बजे आपदा कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को रवाना किया गया, लेकिन रास्ते में भारी मलबा आने के कारण टीम मौके तक नहीं पहुंच सकीलोक निर्माण विभाग (PWD) की जेसीबी मशीनें रास्ता साफ करने में जुटी हैं।

तमसा नदी उफान पर, टपकेश्वर मंदिर डूबा

घटना के बाद तमसा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। टपकेश्वर मंदिर परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है, यहां तक कि शिवलिंग तक पानी में डूब गया। प्रशासन ने मंदिर परिसर खाली करवा दिया है

आईटी पार्क और सॉन्ग नदी के पास भी खतरा

आईटी पार्क के पास भी भारी मात्रा में मलबा आने से सॉन्ग नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को अलर्टकिया है और नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा हैरायपुर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि यह घटना रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुई। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति नियंत्रण में है। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

मसूरी में एक मजदूर की मौत, एक घायल

इसी दौरान मसूरी के झड़ीपानी क्षेत्र में भारी बारिश से मजदूरों के कच्चे आवास पर मलबा गिरने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और बाकी मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने इसकी पुष्टि की।

मुख्यमंत्री का बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना पर दुख जताते हुए लिखा:

देहरादून के सहस्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मैं स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और लगातारस्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

वर्तमान स्थिति

फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से नदी, नालों और पहाड़ी इलाकों से दूर रहनेकी अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *