उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारियों की सूची,कई नए चेहरे आए सामने


देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर अनिल गोयल, राजेन्द्र सिंह बिष्ट और श्रीपाल राणा को नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है दीप्ति रावत, कुन्दन परीहार और तरुण बंसल को।

प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सतिश लखेडा, आदित्य चौहान, नलिन भट्ट और दीपिका बोहरा को सौंपी गई है। इसके अलावा पुनीत मित्तल को प्रदेश कोषाध्यक्ष और साकेत अग्रवाल को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता मंडल में भी फेरबदल किया गया है, जहां सुरेश जोशी को प्रदेश मुख्य प्रवक्ता और मनवीर चौहान को मीडिया संयोजक की भूमिका दी गई है।

मोर्चों की कमान भी नए चेहरों को सौंपी गई है –

  • महिला मोर्चा की कमान रुचि चौहान भट्ट को
  • किसान मोर्चा की जिम्मेदारी महेन्द्र सिंह नेगी को
  • अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए बलवीर घुनीयाल
  • अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कमान सौंपी गई डॉ. प्रेम सिंह राणा को

भाजपा की इस नई टीम से संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *