उत्तराखंड

देवप्रयाग विधानसभा में पैराग्लाइडिंग को मंजूरी,संचालन के लिए मांगे गए आवेदन


देहरादून। देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर ब्लॉक में चुन्नी से बागसैण तक अब साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वाले लोगों के लिए पैराग्लाइडिंग विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी ,पैराग्लाइडिंग सर्वे टीम के द्वारा पहले ट्रायल सफल रहा था,जिसके बाद अब पैराग्लाइडिंग को मंजूरी प्रदान कर दी गई है,साहसिक खेल अधिकारी सीमा नौटियाल ने मंजूरी प्रदान करते हुए उत्तराखंड फुटलांच एयरोस्पोट्स नियमावली के तहत पैराग्लाइडिंग के संचालन के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। देवप्रयाग से  विधायक विनोद कंडारी के द्वारा उनके क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग शुरू किए जाने को लेकर मांग की गई थी जिसके बाद उनके अनुरोध पर पहले ट्रायल पैराग्लाइडिंग को लेकर किया गया था जो की सफल रहा और अब पैराग्लाइडिंग को लेकर मंजूरी प्रदान कर दी गई है और आवेदन भी मांगा दिए गए हैं, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में एक नई शुरुआत है, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *