Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथि घोषित


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग समीक्षा अधिकारी (RO) भर्ती की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 25 और 26 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार, मुख्य परीक्षा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा भवन में आयोजित होगी।

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 25 सितंबर:
    • प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक: सामान्य अध्ययन
    • दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक: हिंदी संरचना
    • रिपोर्टिंग समय: सुबह 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य
  • 26 सितंबर:
    • प्रातः 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: निबंध
    • रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य

आयोग ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिन्‍हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षार्थियों को समय से पहले केंद्र पर पहुंचने और एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *