उत्तराखंड

देहरादून एयरपोर्ट पर बारिश ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, अगस्त में हुई अब तक की सबसे अधिक वर्षा


देहरादून एयरपोर्ट पर इस साल अगस्त माह में रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त 2025 में कुल 986.9 मिमी बारिश हुई, जो पिछले 23 वर्षों में सबसे अधिक है। वर्ष 2002 से देहरादून एयरपोर्ट पर वर्षा के आंकड़े दर्ज किए जा रहे हैं, और तब से लेकर अब तक अगस्त में कभी इतनी अधिक बारिश नहीं हुई।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर 2002 से पहले के आंकड़े भी उपलब्ध होते, तो संभवतः यह बारिश उनसे भी अधिक होती। इस बार सिर्फ अगस्त ही नहीं, बल्कि मई और जून में भी बारिश के आंकड़ों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

सिर्फ जुलाई 2025 को छोड़ दें, तो शेष महीनों में बेहद असामान्य और रिकॉर्डतोड़ वर्षा देखने को मिली है। गौरतलब है कि साल 2013, जब केदारनाथ में भीषण जलप्रलय आया था, उस साल अगस्त में सिर्फ 298 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जबकि इस बार केवल अगस्त में ही वर्षा का आंकड़ा 1000 मिमी के करीब पहुंच गया है, जिससे कई पहाड़ी क्षेत्रों में भारी नुकसान भी हुआ है।

एयरपोर्ट पर दर्ज वर्ष 2025 की बारिश के आंकड़े:

माह

वर्षा (मिमी)

मई 2025

   160.8

जून 2025

    578.0

जुलाई 2025

   499.3

अगस्त 2025

   986.9

कुल बारिश (मईअगस्त): 2225 मिमी

अगस्त माह में बीते वर्षों की प्रमुख बारिश:

वर्ष

बारिश (मिमी)

अगस्त 2012

     720.5

अगस्त 2014

    802.5

अगस्त 2018

    829.4

अगस्त 2023

    745.8

अगस्त 2025

    986.9

2025 का यह मानसून मौसम वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बन गया है। लगातार हो रही भारी बारिश न सिर्फ मौसम के मिजाज को बदल रही है, बल्कि पर्यावरण और पर्वतीय जीवन पर भी गंभीर असर डाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *