उत्तराखंड में बारिश का कहर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, 1 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी न होने पर घरों में ही रहने की अपील की है।
