उत्तराखंड

चुनाव के दौरान फायरिंग पर सख्त निर्वाचन आयोग, बेतालघाट थाना अध्यक्ष निलंबित


देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने नैनीताल जनपद के बेतालघाट क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख और उपप्रमुख के चुनाव के दौरान हुई फायरिंग की घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विघ्न डालने वाली मानते हुए पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं।

चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही बरतने के आरोप में बेतालघाट थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने मामले की पूरी रिपोर्ट भी तलब की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *