ऋषिकेश के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित
ऋषिकेश, उप जिला मजिस्ट्रेट ऋषिकेश की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़, यातायात अवरोध और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत और हरिपुरकलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपाली फार्म, श्यामपुर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 21 से 23 जुलाई 2025 तक अवकाश घोषित किया गया है।
