मौसम विभाग का अलर्ट,राज्य में सभी स्कूल रहेंगे बंद
देहरादून। उत्तराखंड में 30 जून को भारी बारिश का रेड अलर्ट,
सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज रहेंगे बंद
मौसम विभाग देहरादून ने 30 जून 2025 के लिए रेड अलर्ट जारी किया।
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने लिया फैसला
राज्य में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश।
सरकारी, गैर-सरकारी और निजी संस्थानों पर लागू होगा आदेश
बच्चों की सुरक्षा और आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
