उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर हेलीकॉप्टर हादसा,केदारनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार,रेस्क्यू जारी


देहरादून। रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु सवार थे। बताया गया कि घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया।सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। खोजबीन और राहत कार्य जारी है।

1 कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान -पायलट (जयपुर)
2.विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
3.विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66
4.तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष
5.राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष
6.श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र
7.काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *