पंचायत चुनाव का फेक शेड्यूल वायरल,उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान
देहरादून। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का जहां सभी इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक फेक पोस्ट कर चुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है,जो की पूरी तरीके से फेक है, उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा भी वायरल हो रहे शेड्यूल को फेक बताया गया है।
