Monday, April 21, 2025
उत्तराखंड

वीर माधव सिंह भंडारी की भूमि मलेथा में मनाई गयी इगास,भाजपा विधायक का ऐलान,अगले साल से और भव्य तरीके से होगा कार्यक्रम का आयोजन


कीर्तिनगर। वीर माधव सिंह भंडारी के भूमि मलेथा गांव में दीपावली पर्व के ग्यारह दिन बाद मनाया जाने वाले इगास पर्व की धूम पूरे गांव में धूम धाम से मनाया गया । पारंपरिक पर्व की धूम में श्रोताओं ने गढ़वाली लोकगीतों, कीर्तन/ भजन का आनंद लिया। देर शाम मंडाण लगाने के साथ जगह-जगह भैलो खेला गया।

 

आज मंगलवार को वीरभड़ माधो सिंह भंडारी की कर्मभूमि मलेथा गांव में देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने लोकपर्व इगास की विधानसभावासियों व प्रदेशवासियों को शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि हमें अपनी परंपराओं, रीति रिवाजों, संस्कृति को जानना और समझना होगा। कहा कि हमें अपने संस्कृति/ रीति रिवाज का सम्मान करना होगा, हमारी सुंदर परंपराओं में दूर दृष्टि सोच एवं दीर्घकालीन गहरी जड़ है, इसे हमें नई पीढ़ी को भी बताना होगा, कहा कि बग्वाल के दिन भैलो खेलने की परंपरा उत्तराखंड में सदियों पुराना रीति रिवाज है। इस मौके पर नगर पंचायत कीर्तिनगर कि निवर्तमान अध्यक्ष कैलाशी जाखी, ग्राम प्रधान अंकित कुमार, नरेंद्र कुंवर, परमेंद्र पंवार, अमित मेवाड़, रणजीत सिंह जाखी, मुकेश लखेड़ा, विकास दुमागा, देवेंद्र बलूनी, महेंद्र सिंह, सुरजीत राणा व अशोक उनियाल आदि मौजूद थे।

 

 

 

मान्यता के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में दीपावली के 11 दिन बाद इगास पर्व मनाया जाता है,इसके पीछे की दो वजह है पहली वजह यह कि जब भगवान रामचंद्र 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे तो गढ़वाल क्षेत्र में यह सूचना 11 दिन बाद प्राप्त हुई थी इसलिए पहाड़ के लोग 11 दिन बाद भी दीपावली के रूप में इगास को मनाया करते है, वहीं दूसरी मान्यता यह भी है कि जब टिहरी राजवंश के पूर्वजों की राजधानी श्रीनगर हुआ करती थी तो वीर माधव सिंह भंडारी जो कि राजा के सेनापति थे वह तिब्बत की लड़ाई में दीपावली पर घर नहीं लौटे तो राजा के द्वारा राज्य में दीपावली ने मनाने का निर्णय लिया गया और जैसे ही वीर माधव सिंह भंडारी दीपावली के 11 दिन बाद तिब्बत पर जीत हासिल कर वापस श्रीनगर पहुंचे तो तब दीपावली के 11 दिन बाद इगास के रूप में दीपावली मनाई गई, भाजपा विधायक विनोद कंडारी ने ऐलान किया है कि अब अगले साल से और भव्य तरीके से वीर माधव सिंह भंडारी की भूमि मलेथा में इगास का कार्यक्रम मनाया जाएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *