Monday, April 21, 2025
उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर,अचानक हुई कैबिनेट बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा


देहरादून।  सुप्रीम कोर्ट के एक निर्देश के बाद उत्तराखंड सरकार की आज एक अहम कैबिनेट बैठक सचिवालय में हुई। जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा इस कैबिनेट बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। तो वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,सुबोध उनियाल और गणेश जोशी,रेखा आर्य सचिवालय से बैठक से जुड़े,कैबिनेट बैठक में मंत्रिमंडल द्वारा तीन अहम विषयों पर चर्चा हुई। सबसे पहले वन विभाग के वर्क चार्ज कर्मचारियों के मामले में कैबिनेट के द्वारा सब कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उप समिति बनाने के लिए अधिकृत किया गया। आपको बता दे कि सुप्रीम कोर्ट में 24 सितंबर को वर्क चार्ज कर्मचारियों से जुड़े एक मामले में सुनवाई होनी है,जिसके बाद सरकार को कैबिनेट बैठक बुलानी पड़ी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि चार धाम यात्रा फिर से अपने स्वरूप पर लौट रही है, इसलिए यात्रा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए इस कैबिनेट बैठक में मंथन किया गया। साथ ही 16वें फाइनेंस कमिशन के उत्तराखंड में होने वाले दौरे को लेकर भी विचार विमर्श किया गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *